राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को आएंगी झारखंड, बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में लेंगी हिस्सा

KK Sagar
1 Min Read

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले सप्ताह झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वे 14 फरवरी को रांची पहुंचेंगी और 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान बीआईटी मेसरा में शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध और तकनीकी नवाचार के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा।

सुरक्षा तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित मार्गों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण हटाया जाए और सड़कों की मरम्मत समय पर पूरी कर ली जाए।

नोडल अधिकारियों की होगी तैनाती

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, राजभवन और कार्यक्रम स्थल समेत सभी प्रमुख स्थानों पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, संवेदनशील स्थानों की पहचान कर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इस यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....