राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 अक्टूबर को आएंगे बिहार

Upendra Kr. Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 अक्तूबर को पटना आयेंगेl वह 21 अक्तूबर को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह में हिस्सा लेंगेl राष्ट्रपति सचिवालय ने इसकी सूचना विधानसभा अध्यक्ष को दी हैl

राज्य में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा अपने दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर राष्ट्रपति का कार्यक्रम मिल जाने की जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रपति के यात्रा कार्यक्रम और इससे संबंधित तैयारियों पर सीएम संग चर्चा की।

विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया कि कोविंद दिनांक 20 अक्टूबर, 2021 को पटना पहुंचेंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। वह 21 अक्टूबर, 2021 को बिहार विधान सभा भवन शताब्दी वर्ष समारोह में सम्मिलित होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में इस दिन बिहार विधान सभाध्यक्ष के सरकारी आवास 2 देशरत्न मार्ग पटना में रात्रि भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

इसको लेकर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक शुक्रवार उनके कार्यालय कक्ष में की गई। बिहार विधान सभा की नियम समिति, सामान्य प्रयोजन समिति और विशेषाधिकार समिति की बैठक के बाद राष्ट्रपति के पटना आगमन और कार्यक्रम की रूप रेखा पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रपति की यात्रा की तैयारियों को लेकर विस अध्यक्ष अब 27 सितंबर को एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *