यूथ कांग्रेस का यंग इंडिया के बोल सीजन 2 का रांची में भी हुई शुरुआत
मिरर मीडिया : भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा चलाए गए यंग इंडिया बोल पार्ट 2 की लॉन्चिंग को लेकर सोमवार को राजधानी रांची के झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान अली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कांग्रेस के अन्य लोग भी शामिल हुए।
वही प्रेस वार्ता में राजेश ठाकुर ने कहा यंग इंडिया बोल 2 के तहत टैलेंट निखारने का काम किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है और हम समझते हैं कि यूथ कांग्रेस से जो चल कर आता है वह हमारे लिए पूंजी की तरह होते हैं और ऐसे लोगों की खोज की जा रही है। जो भी 35 वर्ष से नीचे के लोग हैं वह भी यह यंग इंडिया बोल के सीजन 2 में गूगल फॉर्म भर के शामिल हो सकते है
वहीं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरिवाल ने कहा हम यहां यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम को लांच करने के लिए उपस्थित हुए। देशभर के लिए यह दूसरा सीजन है और झारखंड के लिए पहला के सीजन है विधानसभा चुनाव के चलते झारखंड में लांच नहीं कर पाए थे इस कार्यक्रम के तहत युवाओं गूगल फॉर्म केजरिए जोड़ा जाता है एवं इच्छुक युवाओं को स्पोक्सपर्सन के लिए आमंत्रित किया जाता है। जिसमें तमाम जुड़े हैं युवाओं के बीच एक प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हीं के बीच में से स्पोक्सपर्सन का चयन किया जाता है।