मिस्र का सर्वोच्च सम्मान ‘ ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से प्रधाममंत्री मोदी को किया गया सम्मानित।

Anupam Kumar
2 Min Read

मिरर मीडिया: प्रधाममंत्री मोदी को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल –सीसी ने रविवार को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया ।
आपको बता दे कि 9 वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया यह 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।
‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ की शुरुआत 1915 में मिस्र के सुल्तान हुसैन कामेल द्वारा की गई थी। 1953 में राजशाही व्यवस्था खत्म होने और मिस्र में गणतंत्र व्यवस्था की स्थापना होने के बाद ऑर्डर ऑफ द नाइल’ को देश के सर्वोच्च सम्मान के रूप में स्थापित किया गया।
ये सम्मान उन राष्ट्राध्यक्षों, राजकुमारों और उपराष्ट्रपतियों को प्रदान किया जाता है जो मिस्र या मानवता को अमूल्य सेवाएं प्रदान करते हैं।’ऑर्डर ऑफ द नाइल’ शुद्ध सोने से बना है। जो एक हार की तरह दिखता है, जिसमें तीन वर्गाकार सोने के टुकड़े होते हैं। इस पर फिरोजा और माणिक से सजाए गए गोलाकार सोने के फूल की तीन इकाइयां एक दूसरे से जुड़ी होती है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “ अत्यंत विनम्रता के साथ मैं ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ स्वीकार करता हूं। मैं इस सम्मान के लिए मिस्र सरकार और यहां के लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह भारत और हमारे देश के लोगो के प्रति उनकी गर्मजोशी और स्नेह को दर्शाता है।”

वहीं विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने मीडिया को बताया कि भारत और मिस्र ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों, स्मारकों व पुरातात्विक स्थलों की सुरक्षा व संरक्षण, प्रतिस्पर्धा कानून तथा रणनीतिक साझेदारी सहित चार समझौते पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *