मिरर मीडिया : क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार को) जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। मंगलवार को वह क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। टोक्यो पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। जापान में रहने वाले भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी को देखकर जमकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और उन्हें ‘भारत मां का शेर’ बताकर संबोधित किया।
जापान पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘टोक्यो में उतर चुका हूं। इस यात्रा के दौरान क्वाड शिखर सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा, इसके अलावा क्वाड नेताओं से मुलाकात होगी, जापानी व्यापार जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत होगी।
क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी शामिल होंगे।