भगवान गौतम बुद्ध के महापरिनिर्वाण तीर्थस्थल कुशीनगर में बने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्धघाटन

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : उत्तर प्रदेश में बनाए गए कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी कि आज उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि कुशीनगर एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थस्थल है जहां भगवान गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसरण कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के अवसर पर वहां श्रीलंका के कोलंबो से आने वाला पहला विमान उतरेगा, जिससे 100 से अधिक बौद्ध भिक्षुओं और गणमान्य हस्तियों का एक श्रीलंकाई शिष्टमंडल कुशीनगर पहुंचेगा।

प्रतिनिधिमंडल में श्रीलंका में बौद्ध धर्म के सभी चार निकातों असगिरिया, अमरपुरा, रामन्या और मालवत्ता के अनुनायक (उप प्रमुख) भी शामिल होंगे। साथ ही कैबिनेट मंत्री नमल राजपक्षे के नेतृत्व में श्रीलंका सरकार के पांच मंत्री भी इसका हिस्सा होंगे। इसमें 12 सदस्यीय पवित्र अवशेष दल, भगवान बुद्ध के अवशेष को प्रदर्शनी के लिए लेकर आएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर में ‘अभिधम्म दिवस’ पर आयोजित एक समारोह में भी भाग लेंगे। वहीं इसके अलावा उत्तरप्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। गौरतलब है कि भगवान बुद्ध से कई देशों की आस्था जुड़ी है। जापान, कोरिया, कंबोडिया, दक्षिण पूर्व एशिया के देश और मित्र नेपाल आदि देशों की कुशीनगर से उड़ान होगी।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *