रामगढ़ – घर-घर पहुंचीं प्रिया कुमारी, विकास के वादों के साथ जनता से मांगा आशीर्वाद

KK Sagar
3 Min Read

रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रिया कुमारी के समर्थन में गुरुवार को व्यापक और प्रभावशाली जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान मुर्राम कला के मुर्राम बारी से भव्य रूप से प्रारंभ होकर करमाली टोला, गोसा, चेटर, चाहा एवं छतर मांडू सहित कई क्षेत्रों में संचालित हुआ। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में उत्साह और समर्थन का माहौल देखने को मिला।

जनसंपर्क अभियान की शुरुआत चुनाव प्रबंधन समिति के सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रत्याशी प्रिया कुमारी ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं की मजबूती तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं रखीं।

प्रिया कुमारी ने जनता से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें जनता का विश्वास मिला तो वे नगर परिषद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत संरचना, स्वच्छ एवं सुगम नगर व्यवस्था तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि नगर को विकास के नए आयाम तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य है।

अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने प्रिया कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शिक्षित, कर्मठ, जुझारू एवं जनसेवा के प्रति समर्पित प्रत्याशी बताते हुए पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। कई स्थानों पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेकर अपना स्नेह और विश्वास जताया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, जिला उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, जिला महामंत्री विजय जायसवाल, जिला मंत्री सरदार अनमोल सिंह, दिलीप सिंह, जिला आईटी सेल संयोजक प्रवीण कुमार सोनू, रामगढ़ ब्रजेश पाठक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रूपा साहू, वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, महिला मोर्चा जिला मंत्री खुशबू सिंदेरिया, युवा नेता गौतम महतो, सचिन भीम सेन चौहान करमाली, अमित कुमार, मनोज महतो, कविता देवी, अमित ठाकुर, विजय सिंह, योगेन्द्र प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार, दीपेंद्र सिंह, ज्ञानी तिवारी, दिनेश तिवारी, पिंकी देवी, रिंकू देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....