झारखंड आंदोलन के जनक स्व. बिनोद बिहारी महतो के घर संपत्ति विवाद : दिवंगत पूर्व विधायक राजकिशोर महतो की पुत्रवधू व उनके बेटे के साथ मारपीट

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : झारखंड आंदोलन के जनक रहे स्व. बिनोद बिहारी महतो एवं उनके बेटे पूर्व विधायक स्व. राजकिशोर महतो के पुत्रवधु के साथ उनके अपने परिजनों एवं परिवार के बीच शनिवार को जमकर  मारपीट हुई। इस दौरान राजकिशोर महतो की पुत्र वधू विनीता सिंह और उनका बेटा बुरी तरह खून से लथपथ हो गए जिन्हें इलाज के लिए SNMMCH ले जाया गया है। मौके पर धनबाद सदर थाने की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके इतर दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया हैं ।

हालांकि मारपीट की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो मामले को संज्ञान में लेते हुए सदर थाना दल बल के साथ विनोद बिहारी महतो के आवास पहुंची जहां घर में आंगन के बीच ईटा पत्थर बिखरे हुए एवं खिड़कियों के कांच और सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए थें। वहीं मौके पर पहुंचे सदर थाने के एएसआई ने बताया कि घटना हुई है इसकी जांच की जा रही है।

इधर एसएन एमएमसीएच में इलाजरत विनीता सिंह ने अपने साथ हुई घटना के सम्बंध में मीडिया को जानकारी दी कि करीब दो सौ की संख्या में उनके ऊपर हमला करने की बात कही और न्याय की गुहार लगाई है। इसके साथ ही विनीता सिंह के बेटे आदिल ने भी करीब 200 लोगों के द्वारा घर में घुसकर मम्मी एवं उनके साथ मारपीट करने की बात कही।

जबकि बिनोद बिहारी महतो के भाई की पुत्र वधू सोमा महतो ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है इसकी जानकारी मुझे नहीं है उन्होंने कहा कि साजिश के तहत विनीता ने खुद अपने घर के दरवाजे का शीशा तोड़ के और सर फोड़ कर थाने गई है उनके लोगो को फसाने  लिए। जबकि मामला दोनों परिवारों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर न्यायालय में लंबित है सदर थाने में भी 107 का केस हुआ है

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *