राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान के विरोध में सड़क पर उतरा आदिवासी समाज का प्रदर्शन, जीटी रोड किया जाम

KK Sagar
1 Min Read

आसनसोल : आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के कुल्टी विधानसभा अंतर्गत नियामतपुर में बुधवार को आदिवासी समाज के लोगों ने द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि उत्तर बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी के बावजूद ममता बनर्जी की अनुपस्थिति को लेकर आदिवासी समाज में नाराजगी देखी गई। इसी के विरोध में लोगों ने नियामतपुर के सालकालानी इलाके में जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में राष्ट्रपति की तस्वीर लेकर विरोध जताया और उनके सम्मान की रक्षा की मांग की। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने आदिवासी नायकों सिद्धू मुर्मू और कानू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एकजुटता दिखाई।

घटना की सूचना मिलने पर नियामतपुर फाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब 10 मिनट के भीतर सड़क जाम हटा लिया गया और यातायात सामान्य हो गया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....