Homeराज्यबंगाल में नही थम रहा है प्रदर्शन, बंद के बाद अब ममता...

बंगाल में नही थम रहा है प्रदर्शन, बंद के बाद अब ममता सरकार के खिलाफ धरना देगा विपक्ष

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ पूरे पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान जारी है। भाजपा के साथ –साथ कांग्रेस भी लगातार ममता सरकार को घेरने में जुटी है।

ममता सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी भाजपा

भाजपा द्वारा बुधवार को बंगाल बंद का एलान किया था। बंद के दौरान कई जगहों पर टीएमसी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई थी। वहीं, गुरुवार को भी भाजपा ममता सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी रखेगी। भाजपा आज कोलकाता में प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी ने बताया कि धरना शांतिपूर्वक होगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने 29 अगस्त से विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गुरुवार को एस्प्लेनेड वाई चैनल पर धरना देंगे। वहीं, 30 अगस्त को पार्टी की महिला इकाई, राज्य महिला आयोग कार्यालय का घेराव करेगी।

कोलकाता में आज रैली निकालेगी कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस भी आज कोलकाता में रैली निकालने की तैयारी में है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी आज कॉलेज स्क्वायर से श्याम बजार तक रैली निकालेंगे। कांग्रेस की यह रैली दोपहर 2 बजे निकलेगी।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular