लोक लेखा समिति ने जमशेदपुर में कसी नकेल: जानिए क्या दिए निर्देश!

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने आज जमशेदपुर के सर्किट हाउस सभागार में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। समिति के सभापति और बरही विधायक मनोज यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समिति के सदस्य विधायक सुखराम उरांव, नमन विक्सल कोंगाड़ी, अमित यादव और समीर मोहंती भी मौजूद रहे।

बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, डीडीसी नागेन्द्र पासवान सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।

समिति ने योजनाओं की प्रगति, बजट के उपयोग, पारदर्शिता और जनहित में उनके क्रियान्वयन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि सार्वजनिक धन का सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए सभी योजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं।

विशेष रूप से, वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2018-19 तक विभिन्न विभागों द्वारा लागू की गई योजनाओं में खर्च और वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा की गई। समिति ने जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर विशेष जोर देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

सभापति मनोज यादव ने जोर देकर कहा कि लोकहित के कार्यों में विभागीय समन्वय और बेहतर निगरानी से अधिक पारदर्शिता और प्रभावशीलता लाई जा सकती है।

Share This Article