मिरर मीडिया : पंजाब की राजनीति में पिछले कई महीनों से उठा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा हैl इसी बीच पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने पार्टी में बने रहने की बात कही है। सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र के मध्यम से इस्तीफे की जानकारी दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा दे दिया हैl
सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि, वह कंप्रोमाइज नहीं कर सकते हैं, इसलिए वह पार्टी के प्रदेश प्रधान पद से इस्तीफा दे रहे हैं। सिद्धू से पहले सुनील जाखड़ प्रदेश प्रधान थे।
बता दें कि, सिद्धू पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद हुआ करते थे और 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया था, उस समय पहले वे आम आदमी पार्टी ज्वाइन करना चाहते थे लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस साल 23 जुलाई को ही सिद्धू को कांग्रेस पार्टी ने पंजाब कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था।