पंजाब सरकार ने विनी महाजन की जगह IAS अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी को दिया मुख्य सचिव पद

Upendra Kr. Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : पंजाब की कमान संभालते ही नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक्शन मोड में हैं और अधिकारियों को बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पंजाब का मुख्य सचिव बदल दिया गया है। दरअसल विनी महाजन की जगह अब अनिरुद्ध तिवारी को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। बता दें कि, अनिरुद्ध तिवारी 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अभी सरकार में वह एसीएस के पद पर तैनात हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को सिंह की जगह राज्य के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला थाl

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विनी महाजन को मुख्य सचिव बनाया था और उनके आईपीएस पति दिनकर गुप्ता को राज्य का डीजीपी बनाया थाl यह पहला मौका था, जब पंजाब में पति-पत्नी दोनों को सबसे ताकतवर ओहदों पर नियुक्त किया गया थाl हालांकि अब विनी को हटा दिया गया है। इसके अलावा दिनकर गुप्ता की भी विदाई तय मानी जा रही है। पंजाब में अब DGP दिनकर गुप्ता को बदलने का फैसला भी किसी भी वक्त आ सकता है। दिनकर की जगह लेने के लिए 4 IPS अफसर दौड़ में हैं।

Riding High on the Power of IT : Vini Mahajan - eGov Magazine | Elets

गौरतलब है कि, इससे पहले मुख्‍यमंत्री के कार्यभार संभालने के दूसरे ही दिन राज्‍य में कई अफसरों के तबादले किए गए थे। इसके साथ ही कार्यभार संभालने के बाद मुख्‍यमंत्री वरिष्‍ठ आइएएस अधिकारी हुसनलाल को अपनी प्रधान सचिव बनाया था। राज्‍य की नौकरशाही में अभी और बदलाव होंगे। इसके साथ ही राज्‍य में प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के भी तबादलों की कयासबाजी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *