मिरर मीडिया : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो सोमवार को धनबाद मंडल कारा पहुंचे जहां उन्होंने धनबाद जेल में विचाराधीन भाजपा विधायक ढुल्लू महतो से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए सांसद ने बताया कि विधायक ढुल्लु महतो उनके पुराने मित्र हैं और भाजपा के कार्यकर्ता भी है उन्होंने इसे मित्रवत मुलाकात बताया।

वहीं आगे उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है जिस तरह से बंगाल में अलोकतांत्रिक तरीके से सरकार निर्णय लेती है झारखंड में भी वही हो रहा है।
जबकि राहुल गांधी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल भारत जोड़ो यात्रा को छोड़े और कांग्रेस जोड़ो यात्रा शुरू करें।

