रागिनी सिंह ने सैकड़ों छात्राओं को धनबाद आईनॉक्स में दिखलाया द केरला स्टोरी : कहा जागरूकता बेहद जरुरी

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : विवादों के बाद भी चर्चित फ़िल्म The Kerala Story का जलवा बरकरार है। और अब 100 करोड़ की लिस्ट में शामिल भी हो चुकी है। इस फ़िल्म को ज्यादा से ज्यादा अपने तरीके से दिखलाया जा रहा है इसी बीच सोमवार को धनबाद के बिग बाजार स्थित आईनॉक्स में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह द्वारा झरिया विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ो छात्राओं को चर्चित फिल्म *द केरला स्टोरीज* दिखाया गया।

इस दौरान छात्राओं समेत उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। फिल्म देखने पहुंची छात्राएं फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिखीं।

वही मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि द केरला स्टोरीज सिनेमा  आज के परिवेश में हो रही सत्य घटनाओं पर आधारित और लोगो को जागरूक करने का काम कर रही है। इस फिल्म के माध्यम से बच्चियों के साथ साथ उनके माता पिता को भी ये समझने की आवश्यकता है कि आज के परिवेश में उन्हे अपने बच्चो पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है ताकि बच्चो को गलत रास्ते पर जाने से रोका जा सके।

वही सिनेमा देखने पहुंचे युवतियों ने बताया कि लड़कियों को भी अपने सपने को साकार करने का अधिकार होना चाहिए। लेकिन इस बीच उन्हें सजग और जागरूक रहने की जरूरत है। किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *