जमशेडपुर।
कोल्हान के सभी जेलों में रविवार शाम में एक साथ छापेमारी की गयी है। इसी के तहत घाघीडीह सेंट्रल जेल में दबिश देकर अंदर कार्रवाई की जा रही है। तमाम अधिकारी जेल के अंदर हैं। यह छापेमारी राज्यव्यापी की जा रही है। छापेमारी में सिटी एसपी के अलावा अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी हैं।
चाईबासा जेल में घुसी पुलिस:::::
चाईबासा मंडल कारा में रविवार की रात में पुलिस ने छापेमारी की है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशिन्द्र कुमार बड़ाइक के नेतृत्व में बड़ी संख्या पुलिस बल ने जेल में छापेमारी की। महिला पुलिस बल भी शामिल थी। छापेमारी में पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी भी शामिल थे।चाईबासा मंडल कारा में रविवार की रात में पुलिस ने छापेमारी की है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशिन्द्र कुमार बड़ाइक के नेतृत्व में बड़ी संख्या पुलिस बल ने जेल में छापेमारी की। महिला पुलिस बल भी शामिल थी। छापेमारी में पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी भी शामिल थे।