डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: अगर आप आने वाले दिनों में रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में चल रहे विकास कार्यो और मरम्मत के चलते ट्रेन सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, तो कुछ का रूट बदल दिया गया है।
इन ट्रेनों का बदला सफर
झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस: यह ट्रेन 2 से 5 फरवरी तक अपने निर्धारित गंतव्य धनबाद तक नहीं जाएगी। इसे बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा और वहीं से यह वापस लौटेगी।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
आद्रा डिवीजन में काम की वजह से यह मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी
आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046/68045): 3, 5 और 7 फरवरी को रद्द।
आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077/68078): 3, 5 और 8 फरवरी को रद्द।
आद्रा-बड़ाभूम-आद्रा मेमू (68053/68054): केवल 8 फरवरी को रद्द।
रूट में बदलाव
टाटा-हटिया एक्सप्रेस (18601): यह ट्रेन 3, 5 और 7 फरवरी को अपने पुराने मार्ग के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी।

