Railway -कोयंबटूर-बरौनी जाने के लिए धनबाद को मिली स्पेशल ट्रेन

KK Sagar
1 Min Read
Dhanbad Railway: गहन टिकट चेकिंग अभियान में पकड़े गए 2377 रेल यात्री

Railway ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उनके सुगम आवागमन हेतु धनबाद के रास्ते कोयंबटूर-बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी।

गाड़ी संख्या 06059/06060 कोयंबटूर- बरौनी- कोयंबटूर स्पेशल (कटपडी- विजयवाड़ा- विजयनगरम- झारसुगुड़ा- रांची- बोकारो- धनबाद- मधुपुर- जसीडीह- किऊल के रास्ते):- गाड़ी संख्या 06059 कोयंबटूर- बरौनी स्पेशल दिनांक 23.04.2024 से 25.06.2024 तक प्रत्येक मंगलवार को कोयंबटूर से 11.50 बजे खुलकर गुरुवार को 07.05 बजे धनबाद पहुंचेगी।

जबकि यहाँ से 07.15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी एवं गुरुवार को ही 14.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 06060 बरौनी- कोयंबटूर स्पेशल दिनांक 26.04.2024 से 28.06.2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से 23.45 बजे खुलकर शनिवार को 05.50 बजे धनबाद को पहुंचेगी और यहाँ से 06.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी एवं सोमवार को 03.45 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।      

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....