पूरे भारतीय रेल में हो रहा है हड़ताल के लिए गुप्त मतदान
मिरर मीडिया : धनबाद ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के आदेशानुसार हड़ताल के लिये दो दिवसीय गुप्त मतदान मंगलवार की सुबह 8 बजे से किया जा रहा है जो 22 नवंबर शाम 5 बजे तक चलेगा। जिसमें धनबाद में ईसीआरकेयू के तीनों शाखा के करीब सभी डिपो और कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया।[su_image_carousel source=”media: 50567,50566,50565,50564″ crop=”none”]
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर भविष्य में किये जाने वाले हड़ताल के पक्ष और विपक्ष के लिए सभी रेल कर्मचारीयों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। बता दें कि इसमें युवा वर्ग और महिलाओं में विशेष उल्लास देखा गया। जानकारी दे दें कि इस वोट के आधार पर ही ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन हड़ताल में जाने का निर्णय लेंगे।
आज के इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए धनबाद के तीनों शाखा के बीके दुबे, सुभाष, सोमेन दत्ता, एन के खवास, आर के सिंह, सुदर्शन महतो, विश्वजीत मुखर्जी, इस्लाम अंसारी, प्रभाकर कुमार, प्रशांत बनर्जी,जेके साव,अजय कुमार सिंहा,चंद्रशेखर प्रसाद,विमान मंडल,सुरेंद्र चौहान,धीरेंद्र यादव,आर एन विश्वकर्मा, पिंटू नंदन,रंजीत कुमार यादव, अशोक कुमार प्रसाद, शिव जी प्रसाद, राजीव कुमार सहित सभी डिपो और कार्यालय के समस्त रेल कर्मचारीयों ने हिस्सा लिया।