HomeDhanbadRailwayRailway News -चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के कारण ट्रेनों के परिचालन...

Railway News -चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में चल रहे विकास कार्यों के चलते 06 अक्टूबर 2024 से 08 अक्टूबर 2024 तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन बदलावों की जानकारी दी है:

1. गाड़ी संख्या 08151/08152 टाटा-बरकाकाना-टाटा पैसेंजर: यह ट्रेन 06 से 08 अक्टूबर 2024 तक निरस्त रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 13301 धनबाद-टाटा सुवर्णरेखा एक्सप्रेस: इस ट्रेन का आंशिक समापन 06 से 08 अक्टूबर 2024 तक आद्रा स्टेशन पर किया जाएगा।

3. गाड़ी संख्या 13302 टाटा-धनबाद सुवर्णरेखा एक्सप्रेस: यह ट्रेन 06 से 08 अक्टूबर 2024 तक आद्रा स्टेशन से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular