उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में लाढोवाल स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
निरस्त ट्रेनें:
- 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस: 04.01.2025, 07.01.2025
- 12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस: 06.01.2025, 09.01.2025
- 22317 सियालदह-जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस: 06.01.2025
- 22318 जम्मू तवी-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस: 08.01.2025
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें:
- 13307 धनबाद-फिरोजपुर कैंट गंगासतलज एक्सप्रेस: 31.12.2024 से 06.01.2025 तक, नया मार्ग – लुधियाना-मोगा-फिरोजपुर कैंट (फिल्लौर, बिलगा, नूरमहल, नोकदर, मलसियां सहखावत, लोहिया खास, माखू स्टेशनों से होकर)
- 13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगासतलज एक्सप्रेस: 02.01.2025 से 08.01.2025 तक, नया मार्ग – फिरोजपुर कैंट-मोगा-लुधियाना
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन के अपडेट और समय सारणी की पुष्टि करें। इस बदलाव से प्रभावित यात्रियों को असुविधा के लिए खेद प्रकट किया गया है।