Railway News: प्रयागराज स्टेशन पर कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया, संवाददाता धनबाद : Railway News उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन पर चल रहे उन्नयन कार्यों के कारण ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन की अवधि में विस्तार किया गया है।

निरस्त की गई ट्रेनें: 13309चोपन- प्रयागराज एक्सप्रेस तथा 13310प्रयागराज- चोपन एक्सप्रेस 23 अक्टूबर तक।

मार्ग परिवर्तित वाली ट्रेनें: रांची- लोकमान्य तिलक परिवर्तित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय- मिर्जापुर- प्रयागराज छिवकी- माणिकपुर के रास्ते चलेगी। प्रयागराज-छिवकी स्टेशन पर 10.28 बजे आकर 10.30 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन का विस्तार 23 अक्टूबर तक किया गया है।

18610 लोकमान्य तिलक- रांची परिवर्तित मार्ग से माणिकपुर- प्रयागराज छिवकी- मिर्जापुर- पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी। प्रयागराज-छिवकी स्टेशन पर 16.00 बजे आकर 16.02 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का विस्तार 25 अक्टूबर तक किया गया है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।