Railway News: दिल्ली में कोहरा बना मुसीबत, ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान, कई ट्रेनें घंटों लेट

mirrormedia
2 Min Read

नई दिल्ली। सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर व्यापक असर पड़ा। लोकल और लंबी दूरी की कई ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोकल ट्रेनें घंटों देरी से

मथुरा-नई दिल्ली मेमू और बुलंदशहर-तिलकब्रिज जैसे लोकल रूट पर ट्रेनें सवा घंटे तक लेट चल रही हैं। इसके अलावा, पानीपत-नई दिल्ली विशेष और कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन जैसी लोकल ट्रेनें भी आधे घंटे तक देरी से चल रही हैं। रोज़ाना ऑफिस जाने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी समस्या बन गई है।

लंबी दूरी की ट्रेनें भी लेट

कोहरे की वजह से लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। देरी से चलने वाली ट्रेनों में शामिल हैं:

  • बेंगलुरु-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस: सवा छह घंटे की देरी
  • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष (05219): साढ़े तीन घंटे की देरी
  • पुरी-योगऋषि उत्कल एक्सप्रेस: तीन घंटे की देरीजबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस: पौने पांच घंटे की देरी
  • आजमगढ़-पुरानी दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस: दो घंटे की देरी

दिल्ली से निकलने वाली ट्रेनें भी प्रभावित

दिल्ली से रवाना होने वाली ट्रेनें भी समय पर नहीं चल पा रही हैं। इनमें प्रमुख हैं:

  • नई दिल्ली-राजेंद्र नगर विशेष (02394): 3 घंटे 55 मिनट की देरी
  • आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष (05220): ढाई घंटे की देरी
  • हजरत निजामुद्दीन-इंदौर विशेष (12649): 1 घंटे 24 मिनट की देरी

यात्रियों ने बताया कि स्टेशन पर ठंड के बीच घंटों इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को समय पर अपडेट देने और मदद पहुंचाने का दावा किया है, लेकिन कोहरे के कारण हालात सुधरने में समय लग सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views