मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Railway News ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की धर-पकड़ को लेकर पूर्व मध्य रेलवे द्वारा टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह जांच अभियान स्टेशन के साथ-साथ ट्रेनों में भी सघन रूप से जारी है। इसी क्रम में अवैध रूप से वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के विरूद्ध भी जांच अभियान चलाया जा रहा है।
देर रात तक चले टिकट जांच अभियान के दौरान पूर्व मध्य रेल से खुलने तथा गुजरने वाली विभिन्न मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के कुल 268 वातानुकूलित कोचों की जांच की गयी जिसमें अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 521 यात्रियों को जुर्माना के बाद ट्रेन से उतारा गया। एसी क्लास में यात्रा करने वाले इन यात्रियों से जुर्माने रूप में 03 लाख 15 हजार रूपए वसूल किए गए।
टिकट जांच अभियान में दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं धनबाद मंडलों के लगभग सभी प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में एक साथ 1018 टीटीई, मुख्यालय और मंडलों के वाणिज्य विभाग के अधिकारी और कार्यालयों से अतिरिक्त कर्मचारी तथा रेल सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी। टिकट जांच अभियान के दौरान 21,270 यात्री बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़े गए। इसमें एसी क्लास में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले 521 यात्री भी शामिल हैं थे। इन यात्रियों से रिकॉर्ड 01 करोड़ 54 लाख रूपए से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गयी।
चालू वित्त वर्ष के 28 मई तक (01 अप्रैल, 2024 से 28 मई, 2024 तक) टिकट जांच के दौरान पूर्व मध्य रेल में बिना टिकट यात्रा करते हुए 6.64 लाख लोगों को पकड़ा गया है जिनसे जुर्मानास्वरूप 43.68 करोड़ रूपए प्राप्त हुए जो पिछली अवधि की तुलना में 12.45 प्रतिशत अधिक है। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि (01 अप्रैल, 2023 से 28 मई, 2023 तक) बिना टिकट यात्रा के 6.53 लाख मामले सामने आए जिनसे जुर्माने के रूप में 38.84 करोड़ रूपए वसूल किए गए थे।
चालू वित्त वर्ष के 28 मई तक दानापुर मंडल में बिना टिकट यात्रा करते हुए 1,69,800 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्मानास्वरूप 11.06 करोड़ रूपए वसूल किए गए।
इसी तरह पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में बिना टिकट यात्रा करते हुए 1,11,870 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्मानास्वरूप 7.14 करोड़ रूपए, धनबाद मंडल में बिना टिकट यात्रा करते हुए 86,490 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्मानास्वरूप 4.96 करोड़ रूपए वसूल किए गए। जबकि सोनपुर मंडल में इस दौरान 1,56,090 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिनसे 10.09 करोड़ रूपए एवं समस्तीपुर मंडल में 1,39,290 लोग बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए जिनसे जांच टीम द्वारा जुर्माना के रूप में 10.42 करोड़ की राशि वसूल की गई।
यह भी पढ़ें –
- जेल का पैसा चुनाव में : गोड्डा में IT की रेड में मिले 1 करोड़ रूपये पर बोले सांसद निशिकांत दुबे
- Dhanbad Election Updates: 4 जून को सुबह 6:30 में खुलेगा स्ट्रांग रूम, 8:30 से काउंटिंग शुरू, काउंटिंग हाल में मोबाइल फोन, खाद्य पदार्थ ले जाने पर रहेगी सख्त पाबंदी
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।