डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया:धनबाद मंडल के सभी कार्यालयों, संस्थागत भवनों, रेलवे स्कूलों, रेलवे ट्रैक, स्टेशन, और जल निकायों जैसे नदियों, झीलों, तालाबों, नालों में शुक्रवार को भारतीय रेल द्वारा “स्पेशल कैम्पैन 4.0” के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य न केवल सफाई करना था, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी था। इस हेतु धनबाद जंक्शन और कोडरमा जंक्शन पर चौपाल का आयोजन किया गया।
रेल कर्मचारियों और स्थानीय जनता ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
स्वच्छता अभियान में रेल कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस उत्साही भागीदारी ने रेलवे परिसरों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता में वृद्धि की है। चौपाल में लोगों को सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें अपने आस-पास की जगहों को स्वच्छ बनाए रखने की प्रेरणा दी गई।
पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।