मिरर मीडिया : बारिश, बाढ़ और और इससे उत्पन्न समस्याएं भूस्खलन और जलजमाव सके कारण अबतक 136 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों में हुई बारिश लोगों पर कहर बनकर टूटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ के तलीये गांव में हुए भूस्खलन की घटना में 33 शव बरामद हुए और 52 अभी भी लापता हैं। हादसे में कुल 32 घर नष्ट हो गए हैं।
इस बीच महाराष्ट्र के पुणे मंडल में भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के चलते 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। देश के मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार शाम सतारा जिले के लिए नया रेड अलर्ट जारी कर अगले 24 घंटे में जिले के पर्वतीय घाट इलाके में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, जहां भूस्ख्लन के बाद करीब 30 लोग लापता हैं। जबकि
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जो पहले से बारिश से सराबोर हैं। आईएमडी ने ‘भारी बारिश’ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और एहतियाती उपायों की सिफारिश की है। अगले 24 घंटों के लिये तटीय कोंकण इलाके में रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के साथ ही पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।