गर्मी से बारिश दिलाएगी राहत : 1 मई से 4 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान : मई के पहले हफ्ते में तीन से चार डिग्री गिरेगा पारा

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : मई के पहले हफ्ते में गर्मी से राहत मिल सकती है। अनुमान है कि 1 मई से 4 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बादल, बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ऐसे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट हो सकती है। उत्तर पूर्व में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज में कुछ हिस्सों पर बादल छाए रहेंगे। मौसम केंद्र की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार दूसरे हफ्ते में बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है। इस वजह से सामान्य बारिश होने की संभावना है।

धनबाद व आसपास के जिले में 1 से 4 मई तक बारिश का अनुमान

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार धनबाद व आसपास के जिलों में 30 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तापमान रहेगा, एक मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री तक तापमान जा सकता है। और 2 मई को भी आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना है।

इधर बढ़ती गर्मी को देखते हुए देर रात धनबाद उपायुक्त ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश जारी कर दिए हैं

उपायुक्त ने दिया सभी विद्यालयों को 10:30 बजे तक क्लास संचालित करने का आदेश दिये हैं। क्लास 1 से 12 लिए सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक समय सीमा निर्धारित किये गए हैं।

बता दें कि भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने धनबाद जिले के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित), प्री प्राइमरी (प्री नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी इत्यादि) स्कूल को संचालित करने का समय सुबह 10:30 बजे तक निर्धारित करने का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया है। यह आदेश 30 अप्रैल 2022 से लागू रहेगा।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *