झारखंड के पूर्व मंत्री गोपालकृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने की घोषणा की। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पार्टी में शामिल कराया।
शिबू सोरेन को पराजित किया था राजा पीटर ने
राजा पीटर ने 2005 में बिसरा विकास समिति के बैनर पर तमाड़ विधानसभा से चुनाव लड़ा था। 2008 में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन को पराजित किया था। 2009 में वे जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर विधायक चुने गए और 2010 में झारखंड सरकार में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री रहे।
जेडीयू में शामिल होने से पार्टी मजबूत
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने राजा पीटर के शामिल होने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजा पीटर के शामिल होने से पार्टी की झारखंड में मजबूती बढ़ेगी।