रामगढ़ : नगर निकाय चुनाव को लेकर रामगढ़ में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 26, कैथा से वार्ड पार्षद प्रत्याशी राजेश कुमार महतो ने मंगलवार को दिन के करीब 2 बजे भव्य जुलूस के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान राजेश कुमार महतो खुले जीप में गाजे-बाजे और समर्थकों के जोश के साथ जिला कार्यालय पहुँचे। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नामांकन से पहले शिव मंदिर में पूजा-अर्चना
नामांकन दाखिल करने से पूर्व राजेश कुमार महतो अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद वे समर्थकों के काफिले के साथ जिला कार्यालय पहुँचे, जहाँ जनसमर्थन और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।
समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह
राजेश कुमार महतो के नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने नारेबाजी कर अपना समर्थन जताया और क्षेत्र में चुनावी माहौल और भी सक्रिय हो गया।
नगर निकाय चुनाव को लेकर अब वार्ड संख्या 26 में मुकाबला रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।

