हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता के लिए निकाली गई रैली

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर :मुसाबनी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में अंचल अधिकारी राम नरेश सोनी, थाना प्रभारी, मुसाबनी, प्रखंड व अंचल के पदाधिकारी, सीआरपीएफ के कमांडेंट फुसाजो इपाउ, द्वितीय कमान्डेट अशोक कुमार यादव, केबीकेएस चौधरी, राजेश कुमार सिंह, अमित कुमार मिश्रा, रमन कुमार व कर्मचारी शामिल थे। जागरुकता रैली प्रखंड कार्यालय प्रागंन से शुरू हुई जो मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न ग्रामों व टोला का भ्रमण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि जागरुकता रैली के माध्यम से लोगों को 13 से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक घर में झंडा फहराने का अपील किया गया व इस संबंध में जागरूकता के लिए नारा भी लगाया गया है। सरकार के द्वारा आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्देश प्राप्त है तथा नागरिकों के एकता, देशभक्ति की भावना बढ़ाने व देश के स्वतंत्रता संग्राम को याद करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान आयोजित करने का निर्देश प्राप्त है। इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों को अपने अपने घरों में राष्ट्रीय झंडे को फहराने के लिए प्रेरित किया जाना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *