अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के महासचिव बने राम नारायण

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। बड़काकाना में हुए अराजपत्रित प्रारंभ शिक्षक संघ के राज्य स्तरीय पंचम सम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम के राम नारायण सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। राज्य कमेटी का अध्यक्ष साहिबगंज के बिंदुनाथ आचार्य, उपाध्यक्ष वजीर अहमद, रामगढ़ के चंद्र मोहन महतो, हजारीबाग के धीरेंद्र कुमार, पलामू के कामेश्वर राम, चतरा के डा. श्याम किशोर, महासचिव राम नारायण सिंह, गमला के कुमार सुंदरम भारद्वाज, हजारीबाग के डा. अनवर हुसैन, साहिबगंज के ललन, पलामू के विनोद तिवारी, कोषाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम के शशि भूषण कुमार, कार्यालय सचिव पूर्वी सिंहभूम के संजय सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा कई सदस्यों व पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में संघ के राष्ट्रीय महासचिव डा. भोला पासवान उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *