अंतरिक्ष से कुछ ऐसा दिखता है राम सेतु?यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने साझा की मनमोहक तस्वीर

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया। अंतरिक्ष से कुछ ऐसा दिखता है राम सेतु: हाल ही में यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने भारत के राम सेतु की तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है।एजेंसी ने अपने कॉपरनिकस सेंटिनल-2 उपग्रह से इस तस्वीर को लिया है। यह तमिलनाडु के रामेश्वरम से श्रीलंका के मन्नार द्वीप तक फैला हुआ चूना पत्थर का स्ट्रक्चर है।

एडम ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है राम सेतु

मालूम हो कि इसे एडम ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। राम सेतु के कारण समुद्र का बड़ा हिस्सा ( हिंद महासागर) दो हिस्सों में बंटा है, एक दक्षिण में मन्नार की खाड़ी में दूसरा उत्तर में पाक जलडमरूमध्य है।

भारत के दृष्टकोण से इसका धार्मिक महत्व भी है। भारत के पौराणिक ग्रंथों के अनुसार राम सेतु को भगवान राम ने अपने सेना की सहायता से बनाया था।

15 वीं सदी तक चलने लायक था राम सेतु

वहीं, यूरोपीय स्पेस एजेंसी के अनुसार 15 वीं सदी तक राम सेतु चलने लायक था लेकिन बाद में समुद्री तूफानों के कारण यह जगह जगह से कट गया।

रामसेतु भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर रामेश्वरम और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी तट के पास मन्नार द्वीप के बीच 48 किलोमीटर की लंबाई में है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रावण से युद्ध करने के लिए भगवान राम और उनकी सेना द्वारा लंका पहुंचने के लिए समुद्र पर इसे बनाया गया था। सेतुसमुद्रम शिपिंग नहर परियोजना के चलते इस सेतु के कुछ हिस्से को तोड़े जाने की भी योजना थी।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views