डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: मुस्लिम समुदाय का सबसे पाक महीना रमजान भारत में 2 मार्च 2025 से शुरू होने जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष और लखनऊ के शाही इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि 28 फरवरी को चांद न देखने की वजह से रमजान का पहला दिन 2 मार्च को होगा, और उसी दिन से रोजा रखा जाएगा।
रमजान: इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना
रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, और यह महीना चांद के दिखने के साथ शुरू होता है। इसके अलावा, रमजान का महीना शब-ए-बारात से 14वें दिन के बाद शुरू होता है।
यह भी देखें:
CM हेमंत ने राज्य कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा योजना की दी सौगात,1 मार्च से मिलेगा योजना का लाभ
सहरी और इफ्तार का समय:
देश के विभिन्न शहरों जैसे लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, और हैदराबाद में सहरी और इफ्तार के समय में अंतर हो सकता है। मुस्लिम समुदाय के लोग इन समयों का पालन करते हुए रोजा रखते हैं।