मिरर मीडिया : अबतक की बड़ी खबर हैं। राष्ट्रपति भवन से आज 8 राज्यों के राज्यपाल बदले जाने का आदेश जारी हुआ हैं जिसके अनुसार झारखंड के नए राज्यपाल के रूप में छत्तीसगढ़ की रायपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद, बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। फिलहाल वे त्रिपुरा के राज्यपाल थे।
गौरतलब हैं कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। इसमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत कर्नाटक के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। इनके अलावा मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे, हरी बाबू कामभामपति को मिजोरम, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश, पीएस श्रीधरन पिल्लई गोवा, सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा और बंदारू दत्तात्रेय हरियाणा के नए राज्यपाल होंगे।