गुरु प्रकाश में डूबा रामगढ़: मिट्टी धुंध जग चानन होया : गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य प्रभात फेरी, जयकारों से गूंजा नगर

KK Sagar
3 Min Read

रामगढ़: सिख धर्म के प्रथम गुरु और सिख पंथ के प्रवर्तक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी की अगुवाई सरदार गुरजोत सिंह सैनी ने निशान साहिब लेकर की।


गुरुद्वारा साहिब से निकली श्रद्धा से ओत-प्रोत प्रभात फेरी

प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब रामगढ़ से प्रारंभ होकर किला मंदिर, पुराना बस स्टैंड और मेन रोड होते हुए बिजुलिया स्थित सरदार इंद्रजीत सिंह कोहली के आवास तक पहुँची। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।


सिरोपा भेंट कर किया गया सम्मान

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार नरेंद्र सिंह गुजराल ने सरदार इंद्रजीत सिंह कोहली को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। साध-संगत “मिट्टी धुंध जग चानन होया, कल तारण गुरुनानक आया” और “नाम मिले ता जीवा नानक नाम मिले ता जीवा” जैसे शबद कीर्तन गाते हुए आगे बढ़ती रही।


प्रमुख संगत सदस्य हुए शामिल

प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य रूप से रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, सेक्रेटरी हरदीप सिंह होरा, मंजीत सिंह (कुज्जू वाले), विंकल कालरा, तेजेंद्र सिंह सोनी, प्रीतम सिंह कालरा, सुरजीत सिंह छाबड़ा राजा कालरा, सतपाल सिंह सलूजा, त्रिलोचन सिंह जैसल, गुरजीत सिंह सलूजा, कमल जस्सल, अनमोल सिंह, नरेंद्र सिंह होरा, रमन सिंह कोहली, गुरदीप सिंह सैनी, हरेंद्र छाबड़ा, रिंटू छाबड़ा, जिगर छाबड़ा, यश छाबड़ा, राजू छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह चाना, बबलू छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


महिला श्रद्धालुओं की रही उल्लेखनीय भागीदारी

प्रभात फेरी में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इनमें सूमी जॉली, जसमीत कौर सोनी, गुरबक्श कौर सैनी, रंजू अरोड़ा, रोमी छाबड़ा, मनप्रीत कौर सैनी, नवल कौर मल्होत्रा, और बबली सोनी शामिल थीं। सभी ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों को जीवन में उतारने का संदेश दिया।


भक्ति, शांति और सद्भाव का वातावरण

पूरे मार्ग में “सतनाम श्री वाहेगुरु” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। प्रभात फेरी के दौरान नगर गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की आस्था और भक्ति में डूबा नजर आया। श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते हुए गुरु नानक देव जी के दिव्य संदेश—सत्य, सेवा और समानता—को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेते दिखे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....