रांची में ‘संविधान बचाओ रैली’ की गूंज के लिए तैयार रामगढ़, ममता देवी बोलीं– हज़ारों समर्थकों के साथ कांग्रेस दिखाएगी ताकत

mirrormedia
2 Min Read
Oplus_131072

मिरर मीडिया संवाददाता, रामगढ़: कांग्रेस पार्टी द्वारा राजधानी रांची में आयोजित की जा रही ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारियों को लेकर सोमवार को होटल ला मैरिटल के सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। दोपहर एक बजे आयोजित इस प्रेस वार्ता में रामगढ़ की लोकप्रिय विधायक ममता देवी ने पार्टी की रणनीति और रैली की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि यह रैली झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की एक निर्णायक पहल है। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित झारखंड कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। रामगढ़ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन रांची पहुंचेंगे।

ममता देवी ने कहा कि “यह सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि संविधान के संरक्षण और लोकतंत्र के खिलाफ हो रहे हमलों के खिलाफ एक जनआंदोलन है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, मांडू के पूर्व विधायक सह मंत्री जेपी भाई पटेल, बलजीत सिंह बेदी, पंकज तिवारी, बलराम साहू, खोगोनद साव, सीपी सनतन, रणधीर गुप्ता, शहजाद खान, दिनेश मुंडा, जनार्दन पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता के माध्यम से यह स्पष्ट संकेत दिया गया कि कांग्रेस पार्टी झारखंड में आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना पूरी ताकत और रणनीति के साथ करने को तैयार है।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views