रामगढ़ : कदाचार मुक्त कराई जा रही है मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा :

KK Sagar
2 Min Read

रामगढ़: झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक), रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में बुधवार को क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग प्रवीण रंजन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय गोला तथा कृष्ण बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय, लारी (चितरपुर) स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रवीण रंजन ने केंद्राधीक्षकों को जैक रांची के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने बताया कि रामगढ़ जिले में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मैट्रिक परीक्षा में 11,881 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 11,501 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इस प्रकार जिले में कुल 23,382 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी केंद्रों पर निगरानी की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन, अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....