रामगढ़: रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने मंगलवार को गोला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों की गहन जांच की और लंबित कांडों, वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
एसपी ने वारंटियों एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने, बैंक और एटीएम पर विशेष निगरानी रखने तथा क्षेत्र में अड्डाबाजी एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सघन गश्ती करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही आगामी बकरीद पर्व को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

