HomeधनबादDhanbadRanchi: हेमंत सोरेन की रिहाई पर अनुपमा सिंह ने दी बधाई, कहा...

Ranchi: हेमंत सोरेन की रिहाई पर अनुपमा सिंह ने दी बधाई, कहा सच्चाई की जीत हुई

डिजिटल डेस्क, मिरर मीडिया : Ranchi राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दी गई है। उन्होंने हेमंत सोरेन के आवास पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। अनुपमा सिंह ने कहा, “सत्य परेशान कर सकता है पराजित नहीं।”

मोदी सरकार की साजिश का हुआ अंत:

अनुपमा सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पूर्व हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी नीतियों के खिलाफ साजिशें रचीं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखंड और आदिवासियों की आवाज को बुलंद किया, जिससे केंद्र सरकार में खलबली मच गई थी। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर हेमंत सोरेन पर झूठे आरोप लगाए और उन्हें जेल भेजने की साजिश रची।

हाई कोर्ट ने दिया फैसला:

झारखंड उच्च न्यायालय ने हेमंत सोरेन को जमानत देते हुए कहा कि किसी भी रजिस्टर या राजस्व रिकॉर्ड में भूमि घोटाले में हेमंत सोरेन की प्रत्यक्ष भागीदारी का कोई संकेत नहीं है। अदालत ने कहा कि सत्य की जीत हुई है और हेमंत सोरेन को झूठे आरोपों से मुक्त किया गया है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह माहौल:

अनुपमा सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन के बाहर आने से महागठबंधन और कार्यकर्ताओं में नई ताकत और ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि झारखंड की जनता इस बार भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

(रिपोर्ट: रांची संवाददाता)

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular