HomeJharkhand NewsRanchiRanchi: अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार,...

Ranchi: अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, ऊर्जा विभाग में भी बने रहेंगे

रांची : Ranchi झारखंड सरकार ने अविनाश कुमार, (आईएएस 1993 बैच) को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के पद पर अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वर्तमान में अविनाश कुमार ऊर्जा विभाग, झारखंड, रांची के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे विकास आयुक्त, झारखंड, रांची, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, रांची, प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, रांची तथा मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली के भी प्रभार में हैं।

झारखण्ड सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अविनाश कुमार अगले आदेश तक इन सभी पदों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

(रिपोर्ट: रांची संवाददाता)

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular