Ranchi: चंपई सोरेन ने झामुमो से दिया इस्तीफा , 30 अगस्त को बीजेपी में होंगे शामिल

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस्तीफा दे दिया है। सोरेन ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की कि उन्होंने झामुमो की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से त्याग-पत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों और अन्य वर्गों के मुद्दों पर उनका संघर्ष जारी रहेगा।

सोरेन ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) में शामिल होने के अपने निर्णय की पुष्टि की। उनका कहना है कि यह कदम झारखंड के विकास के लिए आवश्यक था। 26 अगस्त को, सोरेन ने नई दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसमें उनके बीजेपी में शामिल होने की बात पर सहमति बनी। इसके बाद 27 अगस्त को उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड बीजेपी के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की।

सोरेन ने 18 अगस्त को सोशल मीडिया पर झामुमो में हुए अपने अपमान को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का तरीका उनके लिए अपमानजनक था। चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे, जहां उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन भी पार्टी की सदस्यता लेंगे।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।