HomeJharkhand NewsRanchi News: CM हेमंत सोरेन ने राम जानकी तपोवन मंदिर के भूमि...

Ranchi News: CM हेमंत सोरेन ने राम जानकी तपोवन मंदिर के भूमि पूजन में लिया भाग, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Ranchi News: सीएम हेमंत सोरेन रांची के निवारणपुर स्थित राम जानकी तपोवन मंदिर प्रांगण में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी और पूजा-अर्चना की। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय भी मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि क्षेत्र में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जागृति का भी केंद्र बनेगा। उन्होंने मंदिर निर्माण समिति को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह स्थल आने वाले समय में पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

दोनों नेताओं ने मंदिर निर्माण को सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से एक ऐतिहासिक कदम बताया। सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के विकास और संरक्षण को लेकर की जा रही पहल को लेकर भी मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सीएम ने इस अवसर पर कहा कि यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता को भी मजबूती देगा। मौके पर सीएम ने राज्य में धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि झारखंड की भूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर है और इसे संवारना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Most Popular