Ranchi News: सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद, विधायक सीपी सिंह ने कहा-सरना समाज की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Amita kaushal
2 Min Read

Ranchi: सिरमटोली सरना स्थल के पास बनाए गए सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह विवाद आज फिर से एक बार उठना दिखा। फ्लाईओवर का काम पिछले कई दिनों से बंद था वही काम शुरू होते ही आदिवासी समुदायों ने इसका विरोध करना फिर से शुरू कर दिया है। कल रात प्रशासन और सरना समाज के लोगों के बीच थोड़ी बकझक हुई। इसके बाद आज सुबह से ही सरना समाज के लोग सरना स्थल पर पहुंच कर बैठक कर रहे हैं। विवाद को देखते हुए रांची के विधायक सीपी सिंह भी सरना स्थल पहुंचे और लोगों से बात की इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रैंप का निर्माण सरना समाज पर कुठाराघात है, क्योंकि सरना समाज के लोग विकास विरोधी नहीं है। सरहुल के दिन यहां काफी संख्या में नाचते गाते आते अखाड़े आते है। अब जब ये रैंप बन जाएगा तो दिक्कत होगी। सीपी ने कहा की इसमें पीलर पर खड़ा कर के सरना स्थल से आगे बढ़ा दिया जाए। सरना समाज के आस्था का सवाल है, यह सरकार अबुआ सरकार नहीं बबुआ सरकार है।

बता दें फ्लाईओवर का विवाद एक बार फिर से चरम पर पहुंच गया है. गुरुवार की देर रात जैसे ही कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा रैंप निर्माण का काम शुरू किया गया, निर्माण का विरोध करने के लिए देर रात दर्जनों लोग सिरम टोली पहुंच गए. इस दौरान पूरे सिरम टोली चौक को पुलिस छावनी में तब्दील करना पड़ा. आधी रात तक रैंप का लोगों ने विरोध किया।

Ranchi News/ CP SINGH/ MLA/ FLYOVER VIVAD/ RANCHI

Share This Article