जिला प्रशासन द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बी. एस. एस. बालिका उच्च विद्यालय धनबाद की छात्राएं बनी उपविजेता

Anupam Kumar
1 Min Read

धनबाद: झारखंड के स्थापना दिवस सह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर बुधवार को
जिला प्रशासन के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रितियोगिता में बी. एस. एस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद की छात्राओं ने अपनी रचनात्मक क्रियाशीलन का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर उप विजेता बनी।
छात्राओं ने राज्य स्थापना दिवस, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं झारखंड की हरियाली (जंगल और जमीन) को अपनी सोंच में शामिल कर कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्य को सतही धरातल पर उतारने में महती भूमिका का निर्वहन किया।
जिला प्रशासन के द्वारा मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर छात्राओं को सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में सुप्रीति कुमारी,प्रिया कुमारी,खुशी कुमारी, परी कुमारी,राजनंदिनी,सुमन कुमारी, श्वेता सुमन, सानिया सिंह,तृषा,पल्लवी आदि शामिल थी।

वहीं , विद्यालय के छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजुला गुप्ता ने खुशी जाहिर कर बच्चों की उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *