जमशेदपुर : बागबेड़ा में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। मामले को थाना पहुंचने में तीन महीने लग गए। मामला सामने आते ही बागबेड़ा पुलिस ने आरोपी बीसु और एक महिला के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रेप का आरोप परिजनों ने पडोस के ही युवक पर लगाया है। घटना 29 मार्च की बताई जा रही है। थाने तक मामला तीन माह के बाद 22 जून को पहुंचा था। घटना के बारे में बताया गया है कि पीड़ित परिवार के लोग किराये का मकान में रहते हैं। परिजनों का कहना है कि पडोस के युवक बीसु घटना के दिन 5 साल की बच्ची को अपने साथ घर लेकर गया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने घटना की कहानी भी परिवार के लोगों को बतायी थी। इस बीच मामला क्यों थाने तक नहीं पहुंचा। इसकी भी जांच पुलिस कर रही है।
तीन माह पहले मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, अब केस दर्ज

Leave a comment