रवि सिंह भाटिया के घर ईडी की रेड, बिल्डर श्याम सिंह के आवास पर भी दी दबिश

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : बुधवार को ईडी ने जमशेदपुर के दो ठिकानों पर छापा मारा। दोनों ही ज़मीन कारोबारी है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम दोनों जगहों पर आईएएस छवि रंजन के मामले में छापेमारी कर रही है। ईडी की जांच में यह बात सामने आई है।बिष्टुपुर कॉन्ट्रेक्टर्स एरिया स्थित बेगुनिया टावर में रवि सिंह भाटिया के घर बुधवार सुबह ईडी ने रेड की। बुधवार सुबह ईडी की टीम रवि सिंह भटिया के जमशेदपुर स्थित आवास पहुंची और छापेमारी शुरू की। टीम के सदस्यों ने परिवार के सदस्यों को घर के अंदर ही रोक लिया। ना किसी को बाहर आने की अनुमति थी ना अंदर जाने की। मीडिया कर्मियों को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं ईडी की टीम जुगसलाई स्थित गौशाला नाला रोड निवासी बिल्डर श्याम सिंह के आवास पर भी ईडी ने दबिश दी है। श्याम सिंह जमीन कारोबार से भी जुड़े है। सरायकेला खरसावां जिले में उनके कई मॉल भी है। टीम उनके आवास पर भी छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम पूछताछ के साथ कागजात भी खंगाल रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *