कतरास कॉलेज में बनेगी कैंटीन, विधायक निधि से निर्माण की अनुशंसा

KK Sagar
2 Min Read

कतरासगढ़ (धनबाद): बाघमारा विधानसभा के विधायक शत्रुधन महतो ने कतरास कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपने विधायक निधि से कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा की है। यह पहल बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के विधायक प्रतिनिधि एवं छात्र नेता चितरंजन कुमार सिंह द्वारा दिए गए मांग पत्र के बाद की गई।

23 जून 2026 को सौंपे गए मांग पत्र में कॉलेज परिसर में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए कैंटीन निर्माण की मांग की गई थी। कॉलेज में पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राओं और विभिन्न अवसरों पर आने वाले आगंतुकों के लिए लंबे समय से कैंटीन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

मांग पर विचार करने के बाद विधायक शत्रुधन महतो ने छात्र हित को प्राथमिकता देते हुए अपने विधायक निधि से कैंटीन निर्माण की अनुशंसा कर दी। इस फैसले से कॉलेज के छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था और छात्र सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

BBMKU के विधायक प्रतिनिधि एवं छात्र नेता चितरंजन कुमार सिंह ने कहा कि कैंटीन बनने से विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर में ही खाद्य एवं पेय सामग्री की सुविधा मिलेगी। इससे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी तथा कॉलेज में अध्ययन और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....