HomeधनबादDhanbadDhanbad: ठाकुर कुल्ही धैया में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का...

Dhanbad: ठाकुर कुल्ही धैया में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

मिरर मीडिया, संवाददाता Dhanbad: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ठाकुर कुल्ही धैया की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रद्युत कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के आगामी आयोजनों और पदाधिकारियों के पुनर्गठन पर चर्चा की गई।

प्रद्युत कुमार राय ने जानकारी दी कि ठाकुर कुल्ही धैया में दुर्गा पूजा की परंपरा 2009 से शुरू हुई थी और इसे इस वर्ष भी पारंपरिक उत्साह के साथ मनाने की योजना है। पूजा के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे चित्रकला, क्विज, नृत्य प्रतियोगिता और म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में अव्‍वल रहने वाले प्रतिभागियों को पूजा समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में 26 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन भी किया गया। नये पदाधिकारियों में मदन मोहन सिंह को अध्यक्ष, मनीष मिश्रा को सचिव और रंजीत जायसवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समिति के संरक्षकों में जगन्नाथ पाठक, प्रद्युत कुमार राय, शशिकांत मिश्रा, बबलू सिंह, पूरन सिंह, और नीरज सिंह शामिल हैं।

अन्य पदाधिकारियों में विमल कुमार, ओम शंकर ठाकुर, भीमसेन चौरसिया, भोलानाथ पांडे, प्रभास प्रसाद, मनोज सिंह, रतन उपाध्याय, बरमेश्वर चौधरी, उमेश जायसवाल उपाध्यक्ष, विकास राय, राजकुमार शर्मा, मनीष पाठक, प्रदीप पाठक सहसचिव, शशिकांत पांडे, श्रवण चौरसिया, संतोष रजक, मृत्युंजय सिंह, इंदर सिंह, अजय चौबे संगठन सचिव, सुमित पाठक सह कोषाध्यक्ष, रंजीत जायसवाल, सुमित अरोड़ा मीडिया प्रभारी, जयंत मिश्रा, संजीव मिश्रा, सुनील वर्मा समिति संयोजक, संजय मिश्रा, सुशील मिश्रा अंकेक्षण, सुनील चौरसिया, मनीष जायसवाल, दीपक कुमार, जितेंद्र सिंह, शुभम मिश्रा कार्यक्रम संयोजक, मृत्युंजय सिंह, अभिषेक सिंह, सत्येंद्र मिश्रा सक्रिय सदस्य, आयुष ठाकुर, दीपक दे, प्रवीर दास, आशीष जायसवाल, राकेश कुमार मिश्रा, जितेश चौरसिया, पारिजात राय, निलेश कुमार, अप्पू चौरसिया, मुकेश वेध, सुशील सिंह, कुमार कौशल, अजीत शर्मा, संजीत सिंह, अनीश सिंह, अजय सिंह, विवेक सिंह, मेघनाथ सिंह, सुभाष मंडल, और राजू यादव को सदस्य नियुक्त किया गया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular