त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया सामग्री कोषांग का निरीक्षण

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने आज शाम न्यू टाउन हॉल के पास सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतपत्र, पेपर की गुणवत्ता, अमिट स्याही, पेपर सील, लिफाफा, प्रशिक्षण सामग्री, प्रशिक्षण हस्त पुस्तिका सहित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में इस्तेमाल होने वाली अन्य लेखन सामग्रियों का निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि धनबाद जिले में चार चरणों में चुनाव होंगे। प्रथम चरण में 14 मई को तोपचांची, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी, द्वितीय चरण में 19 मई को धनबाद व बाघमारा, तृतीय चरण में 24 मई को बलियापुर, कलियासोल एवं एगारकुंड तथा चौथे चरण में 27 मई को गोविंदपुर व निरसा में मतदान होगा। 17 मई को कोयला नगर के नेहरू कंपलेक्स में प्रथम चरण की काउंटिंग, 22 मई को द्वितीय चरण की काउंटिंग तथा 31 मई को तृतीय व चौथे चरण की काउंटिंग होगी। चारों चरणों के चुनाव में मुखिया के 256, पंचायत समिति सदस्य के 295, वार्ड सदस्य के 2952 तथा जिला परिषद सदस्य के 29 पदों के लिए मतदान होगा।

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह के साथ उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजीत सिंह मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *