दिल्ली में रेखा सरकार का बड़ा कदम: पूर्व सरकार के स्टाफ की सेवाएं की खत्म

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: दिल्ली में रेखा सरकार ने शुक्रवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और उनके मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इस कदम के तहत उन अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है, जिन्हें पूर्व सरकार ने अन्य विभागों और बोर्ड कारपोरेशनों में प्रतिनियुक्त किया था।

यह भी देखें:

क्राइम मीटिंग में SSP के निर्देश:लंबित मामलों का त्वरित हो निष्पादन और थानेदार करें प्रतिदिन गस्ती

https://youtu.be/BuwkYL8nLqE?si=mX1tX–jE9mEV5wv

अधिकारियों को लौटने का आदेश

जानकारी के मुताबिक, कई अधिकारी और कर्मचारी पहले पूर्व सरकार की ओर से विभिन्न बोर्डों और निगमों में प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए थे। हाल ही में सभी विभागों से इन अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद, सभी को अपने मूल विभाग में वापस लौटने का आदेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की महत्वपूर्ण मुलाकातें

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। इसके बाद शाम में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात तय है। रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन मोड में कदम

शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटे बाद, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई अहम घोषणाएं कीं। आज दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री ने एक बैठक बुलाई है, जिसमें दिल्ली की टूटी सड़कों, पानी की समस्या और अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सरकार ने तय किया है कि इन मुद्दों पर जल्द समाधान निकाला जाएगा।

Share This Article